हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग (एनएच-33) पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में हैदराबाद में तैनात भारतीय वायु सेना (Air Force) के जवान दीपक कुमार साव की मौत हो गई. मुकुंदगंज के पास 'विजय लक्ष्मी' नामक यात्री बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दीपक अपनी ढाई महीने की पुत्री और पत्नी से मिलने 15 दिन पहले ही अपने पैतृक गांव डेमोटांड़ आए थे. इस हादसे में उनका एक साथी भी घायल हुआ है. एयर फोर्स की एक टुकड़ी 28 अप्रैल को उन्हें अंतिम सलामी देने पहुंचेगी.

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग (एनएच-33) पर मुकुंदगंज के समीप सोमवार की सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय वायु सेना के जवान दीपक कुमार साव (पिता शेखर प्रसाद) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हैदराबाद में पोस्टेड दीपक अपनी पत्नी और महज ढाई महीने की बेटी से मिलने के लिए 15 दिन पहले ही अपने पैतृक गांव डेमोटांड़ आए थे. उनकी इस असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

बस की चपेट में आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह दीपक कुमार साव अपने साथी नीरज कुमार (पिता कमलदेव साव) के साथ बाइक (जेएच02एक्स-9285) पर सवार होकर डेमोटांड़ से हजारीबाग की ओर जा रहे थे. इसी दौरान, मुकुंदगंज के समीप ‘विजय लक्ष्मी’ नामक यात्री बस (एमपी-44जेडएफ-9211) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read: गुमला के घाघरा में बड़ी लूट: थाने से 100 मीटर दूर स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने 1 करोड़ का सोना और कैश लूटा

घायल साथी अस्पताल में भर्ती, एयर फोर्स को दी गई सूचना

हादसे के बाद घायल नीरज कुमार को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दीपक कुमार साव के परिजनों ने घटना की सूचना एयर फोर्स मुख्यालय को दे दी है. बताया जा रहा है कि एयर फोर्स की एक विशेष टुकड़ी मृत जवान को अंतिम सलामी देने के लिए मंगलवार, 28 अप्रैल को डेमोटांड़ पहुंचेगी. दीपक की मौत के बाद उनकी पत्नी, ढाई माह की बेटी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: हजारीबाग में मातम: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठीं 3 अर्थियां, पुलिस पर लगा गुमराह करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >