ट्रक की रफ्तार ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

जीटी रोड सिंघरावां मोड़ के समीप शनिवार को ट्रक की रफ्तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी.

चौपारण.

जीटी रोड सिंघरावां मोड़ के समीप शनिवार को ट्रक की रफ्तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बोकारो निवासी बैजनाथ नोनिया 52 पिता चंद्रदेव नोनिया के रूप में हुई है. मृतक अपने पैतृक गांव औरंगाबाद से बाइक (जेएच09एएक्स-9302) से बोकारो लौट रहा था. इसी बीच पीछे से तेज गति से चौपारण से बरही की ओर जा रहा ट्रक (डब्ल्यूबी 23ई7006) ने चपेट में ले लिया. बैजनाथ की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. सड़क आसपास अपना काम काज में लगे स्थानीय लोगों ने घटना का अंजाम देकर भाग रहा उक्त ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. भीड़ को पीछा करता देख ट्रक चालक बीच सड़क पर ही गाड़ी को छोड़ भाग गया. इस संबंध में मृतक के पुत्र भीम बाबू ने थाना में लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बरही भेज दिया. घटना स्थल पर पहुंचे मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक ने कहा रोड निर्माण में लगी कंपनी की घोर लापरवाही के कारण आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >