हजारीबाग: हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम सभागार में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल नें की. मुख्य अतिथि झारखंड के प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के निरंतर सम्पर्क पर निर्भर करती है. उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय व सामंजस्य के साथ काम कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सकता है.
प्रदेश सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड व पंचायत स्तर तक पार्टी के गतिविधियों को प्रभाव बनाना है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मतदाता से संपर्क व निरीक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव और सुझावों को संगठनात्मक कार्य योजनाओं में शामिल किया जायेगा. खिजरी विधायक सह लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगार, स्वास्थ्य जन सुविधाओं, स्थानीय विकास सहित आम जनता से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उन्हें प्रभावी तरीके से सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखने पर जोर दिया जाए.
जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाय. इससे कांग्रेस संगठन मजबूत होगी. संचालन रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन लोकसभा के सह प्रभारी अजय सिंह ने किया.
समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, मुन्ना पासवान, मनीषा टोप्पो, मांडू विस प्रभारी रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार, चन्द्र भूषण साहू, राजीव रंजन राजू, पंकज तिवारी, भीम कुमार, सुरजीत नागवाला, प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा, परवेज अहमद, निसार खान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
