हजारीबाग: सात वर्ष पूर्व हजारीबाग में होमगार्ड जवानों का नवनामांकन के लिए शारीरिक दक्षता समेत सभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नवनामंकित अभ्यर्थियों की भर्ती नही हुई थी. अब सफल अभ्यर्थियों का फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी.
1298 होमगार्ड का होगा बहाली हजारीबाग में विज्ञापन संख्या 1/2019 में 1298 होमगार्ड में नव नामांकन के लिए फॉर्म भरवाये गये थे. जिले के सभी प्रखंडों से शारीरिक दक्षता की जांच में अभियार्थी शामिल हुए थे. अभ्यर्थियों के मेरिट लिस्ट भी बन गया था.
नवनामांकन की चयन समिति ने बनाये गये मेरिट लिस्ट पर आपत्ति जताते हुए लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, लेकिन अब रास्ता साफ हो गया है. जानकारी के अनुसार एक दो दिनों के अंदर अभ्यर्थियों का फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया जायेगा.
सफल अभ्यर्थियों का होगी मेडिकल जांच सफल अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट निकलने के बाद सभी सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच करानी होगी. साथ ही साथ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन, अभियार्थी के शरीर का चिन्ह की जांच की जायेगी. इसके बाद सभी सफल अभ्यर्थियों को होम गार्ड का प्रशिक्षण दिया जायेगा.
एनआइसी में मेरिट लिस्ट डाल दिया गया है हजारीबाग होमगार्ड के समादेष्टा रोहित आनंद ने बताया कि डीसी हेमंत सती के निर्देश पर सफल अभ्यर्थियों का नाम एनआइसी पोर्टल में डाल दिया गया है. सफल अभ्यर्थियों का फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगा. 1298 सफल अभ्यर्थियों का होमगार्ड के नवनामांकन होगा. कमांडेंट ने कहा कि सफल अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
