मोबाइल सी-विजिल एप से आदर्श आचार संहिता की शिकायत

लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकता है.

हजारीबाग.

लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकता है. लोकसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी दी है. यह मोबाइल एप मतदाताओं के लिए बनाया गया है. शिकायत मिलने के बाद 100 मिनट के अंदर आम नागरिक द्वारा शिकायत दर्ज की जानकारी व कार्रवाई की रिपोर्ट मिल जायेगी. सी-विजिल एप से कई मामलों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसमें चुनाव प्रचार के दौरान धनराशि वितरण, उपहार, कूपन वितरण, शराब वितरण, पैसा बांटने, महिलाओं को साड़ी बांटने और अन्य प्रकार के प्रलोभन देने की शिकायत कर सकते हैं. बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाने, बिना अनुमति बैठक करने, प्रचार गाड़ी घुमाने, धार्मिक और उन्मादि भाषण देकर मतदाताओं को लुभाने और डराने की शिकायत इस एप पर कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >