मीडिया एकादश ने प्रशासन एकादश को 38 रन से हराया

स्वीप कार्यक्रम के तहत बरही प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच बरही प्रखंड मैदान में फ्रेंडली क्रिकेट मैच हुआ.

स्वीप फ्रेंडली क्रिकेट मैच

बरही.

स्वीप कार्यक्रम के तहत बरही प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच बरही प्रखंड मैदान में फ्रेंडली क्रिकेट मैच हुआ. मतदाता शपथ ग्रहण कराया गया. बीडीओ क्रिस्टीना ऋचा इंदवार और सीओ रामनारायन खलखो ने उपस्थित दर्शकों को लोकतंत्र में मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में बताया. पत्रकार ग्रुप की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 148 रन बनाया. जवाब में प्रशासन की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 111 रन पर ही सिमट गयी. पत्रकार ग्रुप की टीम 38 रन से जीत दर्ज की. पत्रकार ग्रुप के राकेश रौशन को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. विजेता टीम को बीडीओ व सीओ ने विनर ट्रॉफी प्रदान की. मैच में बसंत कुमार, सूरज व अमन कुमार ने अंपायरिंग व अनीशा, वर्षा व सोनम ने कमेंट्री की. बरही स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मन्नान वारसी व सद्भावना मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >