विवाहिता ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

फुसरी निवासी मन्नू टुडू की पत्नी मालती हांसदा (32 वर्ष) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

चरही.

फुसरी निवासी मन्नू टुडू की पत्नी मालती हांसदा (32 वर्ष) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. रविवार को लगभग 12 बजे परिजनों ने मालती हांसदा की बड़ी बेटी दिव्यंका टुडू से कहा कि मम्मी को खाना खाने के लिए बुला लो. जब उसकी बेटी ने रूम के अंदर जाकर देखा तो उसकी मां मालती हांसदा पंखे पर लटकी हुई मिली. इसकी जानकारी बच्ची ने परिवारवालों को दी. इस घटना से आहत होकर परिजनों का रोकर बुरा हाल है. घटना कि जानकारी मिलने पर चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा गया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने उसके पति मन्नू टुडू व उसके परिजनों से पूछताछ की. मृतक के माता-पिता से भी पूछताछ की गयी. कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हजारीबाग भेज दिया गया. प्रथम दृष्टिया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. लेकिन इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >