गठबंधन के लोग संविधान बचाने नहीं, भ्रष्टाचार छुपाने के लिए हैं एकजुट : केदार

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गंगपाचो पंचफेड़ी चौक में बेड़ोकला भाजपा मंडल इकाई की बैठक हुई.

पंचफेड़ी चौक में बेड़ोकला भाजपा मंडल कमेटी की बैठक

बरकट्ठा.

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गंगपाचो पंचफेड़ी चौक में बेड़ोकला भाजपा मंडल इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ने की. मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी केदार साव व रीतलाल प्रसाद मौजूद थे. भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में रणनीति बनायी गयी. पंचायत स्तरीय बूथ कमेटी की बैठक 11 मई को बेडोकला पंचायत में की जायेगी. केदार साव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग संविधान बचाने के लिए नहीं बल्कि अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एकजुट हुए हैं. जनता देश के सम्मान व गौरवशाली इतिहास बनाने के लिए भाजपा के साथ है. बैठक में चुनावी पंचायत प्रभारी का मनोनयन किया गया. इसमें विभिन्न पंचायतों से सरयू यादव, द्वारिका पासवान, अनिल आजाद व अशोक दास, इंद्रदेव यादव व मुरलीधर प्रसाद, सरयू प्रसाद व दीलिप प्रसाद, तुलसी चौधरी व बासुदेव महतो, महेश कुमार गुप्ता व रामचंद्र राम, छोटेलाल प्रसाद व दयानंद प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद व छोटीलाल यादव को प्रभारी मनोनीत किया गया है. बैठक में रीतलाल चौधरी, ध्रुव नारायण पासवान, निरंजन प्रसाद, अशोक दास, जागेश्वर प्रसाद मंडल, महेश गुप्ता, बालेश्वर ठाकुर लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >