परियोजना प्रभावित दिव्यागों को मिलेगा कृत्रिम अंग

एनटीपीसी केरेडारी और चट्टीबारियातू परियोजना प्रभावित क्षेत्र के दिव्यांग के प्रोस्थेटिक्स प्रदान करने के लिए एनटीपीसी केरेडारी और भारतीय कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम (एलिमको) के बीच समझौता.

केरेडारी.

एनटीपीसी केरेडारी और चट्टीबारियातू परियोजना प्रभावित क्षेत्र के दिव्यांग के प्रोस्थेटिक्स प्रदान करने के लिए एनटीपीसी केरेडारी और भारतीय कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम (एलिमको) के बीच समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. प्रतिनिधित्व एलिमको के सहायक उत्पादन केंद्र उपमहाप्रबंधक एवी अशोक कुमार व एनटीपीसी केरेडारी के मानव संसाधन विभाग के रोहित पाल ने समझौता की. एनटीपीसी के रोहित पाल ने कहा कि एनटीपीसी परियोजना प्रभावित क्षेत्र में विकलांग लोगों को प्रोस्थेटिक्स प्रदान करने का निर्णय लिया है. बताया कि यह समझौता एनटीपीसी केरेडारी के परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद के मार्गदर्शन में किया गया. एलिमको एवी अशोक कुमार ने बताया कि एनटीपीसी के साथ मिलकर गरीबों और असहाय लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हैं. मौके पर एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश साहु, सीएसआर अधिकारी अल्का पांडा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >