कबिलासी के बलिया में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

काबलासी पंचायत के बलिया गांव में स्वीप कार्यक्रम के तहत दारू प्रखंड प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

दारू.

काबलासी पंचायत के बलिया गांव में स्वीप कार्यक्रम के तहत दारू प्रखंड प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गांव में रैली निकली गयी. सभी मतदाताओं को 20 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. मुखिया रीना देवी, पंचायत सचिव महेंद्र प्रसाद यादव ने मतदाताओं को शपथ दिलायी. मतदाताओं ने इस बार 80 प्रतिशत मतदान करने और मतदान का पर्व देश का गर्व में भागीदारी निभाने की शपथ ली. कार्यक्रम में अनिल कुमार, निशिकांत, रीना देवी, महेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद, बीएलओ सुनीता देवी समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >