केरेडारी में हेलो पुलिस का शुभारंभ

हजारीबाग एसपी के निर्देशानुसार केरेडारी थाना में हेलो पुलिस का शुभारंभ हुआ. थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गयी

केरेडारी : हजारीबाग एसपी के निर्देशानुसार केरेडारी थाना में हेलो पुलिस का शुभारंभ हुआ. थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गयी. उन्होंने बताया कि हेलो पुलिस की शुरुआत में दो मामलों की इंट्री की गयी है.

इसका निष्पादन तुरंत किया गया. आवेदक को अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति भी देना होगी. इसके बाद ऑनलाइन पावती रसीद आवेदक को मिलेगी. एक सप्ताह के अंदर आवेदन पर कार्रवाई होना तय है.

आपस में दोनों पक्षों का समझौता नहीं होने पर जांच के उपरांत एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई होगी. वहीं सीसीआर से आवेदक को फोन भी आ सकता है, जिसमें पूछा जायेगा कि आप कार्रवाई से संतुष्ट हैं कि नहीं. मौके पर एसआइ उत्तम तिवारी, अरुण कुमार रवानी, अमित द्विवेदी, सअनि निर्भय सिंह, संजीव पांडेय व मनोज सिंह उपस्थित थे.

posted by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >