बरकट्ठा (हजारीबाग): गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने महर्षि वेदव्यास की पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण से की. इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर उपहार भेंट किया और उनका आशीर्वाद लिया.
विद्यालय के निदेशक आइपी भारती ने महर्षि वेदव्यास के जीवन और गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे गुरु के प्रति श्रद्धा का पर्व बताया. प्राचार्य राकेश कुमार मल्लिक ने कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं. कार्यक्रम में भजन, कविता पाठ, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं. शिक्षिका संगीता कुमारी के गीत ने सभी का मन मोह लिया.
