हजारीबाग प्रमंडल राज्य-कर अपील शाखा के अपर आयुक्त बने गालिब अंसारी

गालिब अंसारी ने हजारीबाग प्रमंडल राज्य-कर अपील शाखा के अपर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने अपनी जन्मभूमि में यह जिम्मेदारी पाकर विशेष अवसर बताया और कार्यों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता देने की बात कही.


हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग प्रमंडल राज्य-कर अपील शाखा के अपर आयुक्त के रूप में गालिब अंसारी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि हजारीबाग उनकी जन्मस्थली है. ऐसे में जन्मभूमि में जिम्मेदारी संभालना उनके लिए विशेष अवसर है. उन्होंने कहा कि प्रमंडल के अधीन आनेवाले कार्यालयों के कार्यों का समय पर निबटारा करना उनकी प्राथमिकता होगी.

कंचन बरवा ने सौंपा पदभार

गालिब अंसारी के पदभार ग्रहण करने से पहले कंचन बरवा ने उनका स्वागत किया. इसके बाद नियमतः उन्हें अपर आयुक्त का पदभार सौंपा गया. पदभार ग्रहण करने के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. अपर आयुक्त गालिब अंसारी ने कहा कि विभागीय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कार्यालयों में लंबित मामलों के निष्पादन और कार्यों की गति बढ़ाने को भी प्राथमिकता में रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े कार्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

अधिकारियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी

पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन) रामप्रवेश प्रसाद सहित विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने गालिब अंसारी को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी.

मामलों का होगा फटाफट निबटारा

गालिब अंसारी ने कहा कि विभागीय दायित्वों के निर्वहन में पारदर्शिता, समयबद्धता और बेहतर कार्यप्रणाली पर जोर रहेगा. प्रमंडल के अधीन जुड़े कार्यालयों में कामकाज को सुचारु रखने के साथ-साथ आम लोगों और करदाताओं से जुड़े मामलों का नियमानुसार फटाफट निबटारा करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने आदेश के अनुपालन में अवमानना याचिका पर की सुनवाई, पलामू के उपायुक्त को हाजिर होने का निर्देश

उन्होंने कहा कि विभागीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. जन्मस्थली हजारीबाग में मिली इस जिम्मेदारी को उन्होंने अपने लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का भरोसा जताया.

इसे भी पढ़ें: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिलेगा 'स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार', हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए होंगे सम्मानित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

हजारीबाग के आरिफ पिछले 26 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार एवं जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. हजारीबाग में खासकर शिक्षा विभाग मतलब सरकारी स्कूल के कक्षा एक से 12वीं तक की विभिन्न विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इसके अलावा कमिश्नरी ऑफिस, इंजीनियरिंग विभाग, पशुपालन विभाग, बंदोबस्त कार्यालय, आरटीओ, डीटीओ दोनों कार्यालय और जिला निबंधन कार्यालय से जुड़ी खबरों पर लगातार फोकस करते आ रहे हैं.

सामाजिक और राजनीति सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रूचि रही है. पत्रकारिता करने के दौरान कई राजनीतिक व्यक्तित्व, कवि, रचनाकार व लेखक से मिलना भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं. झारखंड अलग होने से पहले प्रभात खबर में पत्रकारिता की शुरुआत चतरा जिले के टंडवा प्रखंड से की थी. तब पत्रकारिता में कई चुनौतियां थीं. इनका लगातार सामना करते हुए आज एक सफल पत्रकारिता के रूप में कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >