बरकट्ठा: थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी. इसमें दंपती समेत चार लोग घायल हो गये. शनिवार को हुई मारपीट में बद्री महतो 75 वर्ष, उनकी पत्नी गंगिया देवी 70 वर्ष, पुत्र काली प्रसाद 36 वर्ष तथा पंकज कुमार 35 वर्ष घायल हो गये.
घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. जबकि चिकित्सक ने पंकज कुमार को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.
