उदघाटन मैच में डुमरडीहा की टीम विजयी

चेचकप्पी पंचायत क्षेत्र के उपरैली डेबो में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ.

उपरैली डेबो गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बरकट्ठा.

चेचकप्पी पंचायत क्षेत्र के उपरैली डेबो में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. उदघाटन मैच पुरण पनिया इचाक बनाम डुमरडीहा बरकट्ठा के बीच खेला गया, जिसमें डुमरडीहा की टीम 3-0 से विजयी रही. बताते चलें कि प्रतियोगिता का आयोजन युवा क्लब के अजय सिंह, मनोज सिंह व सदस्यों की ओर से प्रत्येक वर्ष किया जाता है. उदघाटन समारोह में डेगलाल साव ने कहा कि चेचकप्पी पंचायत के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कई बार बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. मौके पर डेगलाल साव ने मुखिया रीता देवी के सौजन्य से युवा क्लब फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के बीच अपने निजी खर्च से जर्सी का वितरण किया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य महेंद्र सिंह, तिलक सिंह, शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह, बालेश्वर सिंह, मोहन साव, समाजसेवी काली सिंह, सुखदेव सिंह, सीताराम सिंह, कपिल देव सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, भारत सिंह, अजय सिंह, पुनीत सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >