प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का हर हाल में हो पालन : डीडीसी

बड़कागांव, केरेडारी व डाढ़ी प्रखंड की संयुक्त शांति समिति की बैठक

बड़कागांव. प्रखंड परिसर में बड़कागांव, केरेडारी एवं डाड़ी प्रखंड के लिए शांति समिति की बैठक डीडीसी रिया सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने किया. बैठक में महुदी गांव के विवादित रामनवमी जुलूस मार्ग पर चर्चा की गयी. लोगों की बातों को सुनने के बाद डीडीसी ने कहा कि बड़कागांव चौक में शौचालय, ट्रैफिक, अतिक्रमण की समस्या नोट कर ली गयी है. इसका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. डीडीसी ने कहा कि जिला व प्रखंड प्रशासन से जो भी दिशा निर्देश दी जायेगा, उसका पालन होना चाहिए. प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बड़कागांव में कहीं कोई समस्या नहीं है. एक मात्र समस्या महुदी रामनवमी जुलूस मार्ग है. इस समस्या का भी प्रशासन की इच्छा शक्ति होगा, तो समाधान हो जायेगा. जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि महुदी के विवादित जुलूस मार्ग पर सिर्फ राजनीति होती है. रंजीत मेहता, केरेडारी मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश साव, कांग्रेस के सुरेश साव, शेर सिंह, रंजीत चौबे, पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, हिंदू संगठन के अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद, सीताराम राणा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, सुमन गिरी आदि ने भी विचार रखे. सभी ने महुदी रामनवमी विवादित जुलूस मार्ग को ही प्रमुखता से रखा. बैठक में प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा, एसी संतोष कुमार सिंह, डीएलएओ, निर्भय कुमार, डीटीओ बैजनाथ कामती, जिला उप निर्वाची पदाधिकारी मां देव प्रिया, सिविल सर्जन अशोक कुमार, बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार, केरेडारी अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, डाड़ी अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा, केरेडारी बीडीओ विवेक कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, डाड़ीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू, सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम, पगार ओपी प्रभारी दिनेश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >