हनुमंत महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण

18 अप्रैल को निकलेगी कलश यात्रा

कटकमसांडी. प्रखंड के हेसाकुदर गांव में शनिवार को श्रीश्री 108 हनुमंत महायज्ञ सह हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण किया गया. आचार्य प्रदीप पांडेय, रौशन पांडेय, अवधेश पांडेय, मनोहर पांडेय, अमन पांडेय ने ध्वजारोहण कराया. यजमान विकास ठाकुर और उनकी पत्नी रीना देवी थीं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा, सचिव शिवकुमार यादव, कोषाध्यक्ष ईश्नेवरी ठाकुर ने बताया कि 18 अप्रैल को कलश यात्रा सह पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश, 19 को वेदी पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ किया जायेगा. 20 अप्रैल को हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी व यज्ञ की पूर्णाहुति होगी. ध्वजारोहण कार्यक्रम में शंकर पांडेय, ब्रह्मदेव पांडेय, नरेश पांडेय, गोपाल ठाकुर, आदित्य कुमार यादव, अरविंद यादव, मुकेश ठाकुर, राजेश पांडेय, बिनोद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, उमेश ठाकुर, रंजन ठाकुर, अशोक ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

मृत मजदूर के परिजन से मिले विधायक

हजारीबाग. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो शनिवार को चितरामो गांव निवासी मृत प्रवासी मजदूर कारू सिंह के परिजन से मिले. उन्हें ढांढस बंधाया. हर संभव सहयोग करने की बात कही. मौके पर अमरेंद्र नारायण, जिलाध्यक्ष सरयू पटेल, माही पटेल, इंजीनियर मुकेश महतो, जयप्रकाश पटेल सहित काफी संख्या में जेएलकेएम कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >