सहायता राशि दिलाने के नाम पर लिये ब्लैंक चेक, खाते से निकाल लिये तीन लाख

बरही में एक महिला से सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराए गए. आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 3 लाख रुपये निकाल लिए. महिला ने पांच लोगों पर दर्ज कराई FIR.

बरही. हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम दुधपनिया निवासी मीरा देवी ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाता से तीन लाख निकाल लेने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में दुधपनिया के राहुल आंबेडकर उर्फ रामू कुमार दास, लक्ष्मण राव उर्फ लक्ष्मण कुमार दास, कन्हैया रविदास, सुनील रविदास और भगवंत राम को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, आवेदिका मीरा देवी के पुत्र प्रदीप कुमार दास की मृत्यु 19 अप्रैल 2021 को हो गयी थी.

आरोपियों ने उसे पुत्र की मृत्यु के एवज में सरकार के कल्याण विभाग से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया था. इसके लिए आरोपियों ने आवेदिका मीरा देवी से कुछ पेपर पर हस्ताक्षर ले लिये थे. उससे और उसके पति से पांच ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराये थे. आवेदिका ने ब्लैंक चेक बैंक ऑफ इंडिया की करियातपुर शाखा का दिया था. मीरा देवी जब अपने पासबुक को अपडेट कराने बैंक गयी, तो पता चला कि उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिये गये हैं.

चेक संख्या 71152 से कन्हैया कुमार ने एक लाख, चेक संख्या 71153 से भगवत राम ने एक लाख और चेक संख्या 71157 से सुनील रविदास ने एक लाख रुपये की निकासी की. जब आवेदिका मीरा कुमारी निकासी के संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने गयी, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इधर, राहुल रविदास ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि भुक्तभोगी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जावेद इस्लाम

जावेद इस्लाम की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता व कहानी लेखक के रूप में भी है. कहानी रामपुर का रुस्तम के लिए इन्हें उत्तर प्रदेश के मऊ में 'गांव के लोग सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट' द्वारा 2019 का "गांव के लोग कथा सम्मान" मिल चुका है. इन्होंने वर्ष 1984 में बीए इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया है. उसी वर्ष प्रभात खबर से जुड़ गये थे.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >