रामनवमी को लेकर विजय शंखनाद की तैयारी तेज, हर घर भगवा अभियान चलेगा

विजय शंखनाद संस्था ने इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व 2026 को लेकर विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है.

हजारीबाग. विजय शंखनाद संस्था ने इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व 2026 को लेकर विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है. संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 19 मार्च को हिंदू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर हर घर भगवा अभियान चलाया जायेगा. इसी दिन शाम को खजांची तालाब स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भारत माता आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा.

रामनवमी के दिन सूर्य मंदिर से श्री हनुमान बाल रूप सज्जा शोभायात्रा निकाली जायेगी. संस्था का उद्देश्य हजारीबाग रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाना है, जिसके लिए पिछले चार वर्षों से जनसंपर्क, सोशल मीडिया और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान जारी है.

संस्था रामनवमी पर आधारित दो पुस्तकों का प्रकाशन करने जा रही है, जिनमें शहर की सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेजीकरण होगा. इसके अलावा विजयादशमी के अवसर पर सेवा व चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा.

इन कार्यक्रमों के माध्यम से संस्था न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का भी प्रयास कर रही है. इस अवसर पर बुद्ध प्रिय मौर्य, सूरज अग्रवाल, अजीत गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >