हजारीबाग: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अंचल, हजारीबाग में जन शिकायत निवारण केंद्र की शुरुआत की गई है. यह केंद्र सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक दो पालियों में संचालित होगा. यह व्यवस्था झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) मुख्यालय के निर्देश पर लागू की गई है. पहली पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. केंद्र में कार्यालय सहायक रणविजय कुमार, संदेशवाहक संतोष कुमार महतो तथा आउटसोर्स एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उपभोक्ता मोबाइल नंबर 6206187480 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.
बिजली शिकायतों का समाधान के लिए जन शिकायत निवारण केंद्र की शुरुआत

बिजली शिकायतों का समाधान के लिए जन शिकायत निवारण केंद्र की शुरुआत
Copied link
हजारीबाग में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जन शिकायत निवारण केंद्र शुरू किया गया है. अब उपभोक्ता फोन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.