संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्धा का शव

झोपड़ी में अकेले रहती थी

बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के हजारीबाग रोड स्थित ग्राम पंकरी बरवाडीह में मसोमात मंगनी देवी का शव उसकी झोपड़ी में शनिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला. गांव में कयास लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने रात में उसकी हत्या कर दी है. वहीं मृतका के पोता सूरज साव के अनुसार दादी के हाथ की चांदी की चूड़ी, गले से चांदी की हंसुली, कंगन व झोपड़ी से नकद लगभग 20 से 25 हजार रुपये गायब है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया था. मृतका के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं. दोनों पुत्र अलग-अलग रहते हैं, जबकि पुत्रियां ससुराल में रहती हैं. मंगनी देवी झोपड़ी में अकेले रहती थी.

वसूली के आरोप में हवलदार निलंबित

हजारीबाग. एनएच-33 फोरलेन पर एक हाइवा ट्रक से अवैध वसूली के आरोप में पीसीआर गश्ती दल के एक हवलदार को एसपी अमन कुमार ने शनिवार को निलंबित कर दिया. वहीं पीसीआर टीम के दो होमगार्ड पर विभागीय कार्रवाई की गयी है. निलंबित किये गये हवलदार का नाम पाई क्रिया सिरका, होमगार्ड के उमेश यादव व एक अन्य होमगार्ड का नाम शामिल है. एसपी को शिकायत मिली थी कि एनएच-33 फोरलेन में पीसीआर टीम के हवलदार व होमगार्ड के जवान हाइवा ट्रक से अवैध वसूली कर रहे हैं. जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >