विधायक अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

ईडी ने ये कार्रवाई हजारीबाग में लीज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में की है. ईडी ने इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद और पिता योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ इसीआइआर दर्ज किया था.

हजारीबाग : प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी विधायक अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर बुधवार को भी जारी है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बता दें कि कल ईडी ने उनके पिता योगेंद्र साव तथा उनके सगे संबंधियों के कुल 17 ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान उनके ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 20 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे.

ईडी ने ये कार्रवाई हजारीबाग में लीज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में की है. ईडी ने इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद और पिता योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ इसीआइआर दर्ज किया था. इसके बाद ईडी ने मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे रांची, हजारीबाग और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दायरे में योगेंद्र साव के कुल तीन ठिकानों को शामिल किया गया था.

हजारीबाग के तत्कालीन सीओ के घर भी छापा

बता दें कि ईडी ने कल हजारीबाग के तत्कालीन अंचल अधिकारी शशिभूणष सिंह के रांची स्थित आवास पर भी छापा मारा था. फिलहाल, वह धनबाद के गोविंदपुर अंचल में अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं. वह जमीन की हेराफेरी के एक पुराने मामले में ईडी के अभियुक्त हैं. हजारीबाग में अपने पदस्थापन के दौरान जमीन कब्जा करने के मामले में उन्होंने अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को पत्र लिखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >