ई-ग्राम स्वराज व निर्णय पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण शुरू

बरकट्ठा में ई-ग्राम स्वराज और निर्णय पोर्टल के संचालन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें वीएलई को डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

बरकट्ठा. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार से जिला पंचायत राज कार्यालय के निर्देश पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत ई-ग्राम स्वराज एवं निर्णय पोर्टल के संचालन और आवश्यक ऑनलाइन प्रविष्टियों को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में बरकट्ठा, चलकुशा और इचाक प्रखंड की सभी पंचायतों के वीएलइ शामिल हुए. प्रशिक्षक बड़कागांव के बीपीसी मोहम्मद सफीक, डाड़ी के बीपीसी सूरज कुमार, बरकट्ठा के बीपीसी राहुल कुमार और चलकुशा के बीपीसी राजेश्वर यादव ने प्रतिभागियों को पोर्टलों के प्रभावी संचालन, योजनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि, अभिलेखों के अद्यतन तथा वित्तीय एवं विकास योजनाओं से संबंधित सूचनाओं के समयबद्ध संधारण की जानकारी दी. प्रशिक्षकों ने कहा कि जीपीडीपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने पंचायतों से संबंधित योजनाओं का शत-प्रतिशत सटीक और समयबद्ध डेटा पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर दिया. प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >