30 साल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा दुधमटिया मेला, 6-7 अक्तूबर को होंगे कई आयोजन

हजारीबाग के दुधमटिया गांव में 6 और 7 अक्टूबर को पर्यावरण मेला आयोजित होगा. यह आयोजन पिछले 30 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश दे रहा है. जानिए इस वर्ष के खास कार्यक्रम.

हजारीबाग. दुधमटिया पर्यावरण मेला को लेकर मंगलवार को पर्यावरण समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उज्ज्वल ने की. बैठक में मेले के बेहतर आयोजन, विभिन्न विभागों और संस्थाओं की जिम्मेदारियों तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छह और सात अक्टूबर को टाटीझरिया प्रखंड के दुधमटिया गांव में पर्यावरण मेला आयोजित किया जायेगा. पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को लेकर मेले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे. छह अक्टूबर को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके बाद आमजनों की सहभागिता से साइकिल रैली का आयोजन होगा. रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए ट्रैफिक विभाग को जिम्मेदारी देने का निर्देश दिया गया.

जैव विविधता और वृक्ष संरक्षण का संदेश

पर्यावरणविदों ने बताया कि दुधमटिया पर्यावरण मेला पिछले करीब 30 वर्षों से आयोजित हो रहा है. यह मेला जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और वृक्षों की रक्षा के लिए रक्षाबंधन की परंपरा के माध्यम से लोगों को प्रेरित करता रहा है.

मेले के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर काम करने पर जोर दिया गया. अस्थायी शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

एनटीपीसी, एनएचएआई और सीसीएल को भी जिम्मेदारी

बैठक में एनटीपीसी, एनएचएआई, सीसीएल सहित विभिन्न संस्थानों और विभागों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. अधिकारियों को सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर मेले को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में वन्यप्राणी प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पर्यावरणविद, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और पर्यावरण समिति के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithun

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >