बड़कागांव. रामनवमी एवं ईद को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने की, संचालन नरेश कुमार ने किया. बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए. बीडीओ ने कहा कि हाइकोर्ट के निर्देशानुसार डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की अपील की. सीओ मनोज कुमार ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया में अगर कोई अफवाह फैलायेगा, तो उस पर कार्रवाई होगी. इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि रामनवमी को लेकर ड्रोन कैमरा से निगरानी की जायेगी. मेला में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज डालने पर कार्रवाई होगी. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी ने प्रखंडवासियों से भाईचारा के साथ रामनवमी मनाने की अपील की. बैठक में जिप सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया मो तकरीमुल्लाह खान, राकेश खवास, पंसस प्रभु राम, रंजीत चौबे, उमेश दांगी, कृष्णा राम, रामसेवक सोनी, सनी कुमार, मुरली प्रसाद दांगी, भीखन महतो, चंदन पुरी, दीपक दास, बिंदु दांगी, अनु विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.
रामनवमी में ड्रोन कैमरा से होगी निगरानी
शांति समिति की बैठक
