हजारीबाग. परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज, मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा बाजार मंदिर हजारीबाग में मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुईं. महिला समाज को शास्त्र अर्पण का सौभाग्य प्राप्त किया. इस दौरान मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि धार्मिक क्रियाओं में सभी को आगे करना चाहिए. चंवर ढुराने का, आरती करने का अवसर महिलाओं को प्रदान करना चाहिए. पुरुष वर्ग को घर की महिलाओं, बालक, बालिकाओं को उनके खर्च के लिए धन देना चाहिए. जिससे वह भी दान कर सकें. परिवार के लोगों को भी धन की आवश्यकता होती है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार को भी ऐसे नियम बनाना चाहिए, जिससे घर के लोगों को चोरी नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा कि धन, बिजली एवं जल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए. मीडिया हेड विजय जैन लुहाड़िया ने बताया कि सोमवार को मुनि श्री का प्रवचन सात बजे बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर हॉल परिसर में होगा.
धन, बिजली और जल का दुरुपयोग नहीं करें : मुनिश्री
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा बाजार मंदिर में मांगलिक क्रियाएं संपन्न
