हजारीबाग: अपूर्ण योजनाओं पर डीसी सख्त, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम

हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने डीएमएफटी की लंबित योजनाओं को 15 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग: DC हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की सभी अपूर्ण योजनाओं को हर हाल में 15 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश संबंधित कार्यकारिणी एजेंसियों को दिया.

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की स्वीकृत योजनाओं को भी निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्यों में गंभीरता और अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित एजेंसी के जिम्मे की गयी योजनाओं को रद्द कर सक्षम एजेंसी को हस्तांतरित किया जायेगा. डीएमएफटी मद की राशि का शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने लंबित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और सतत फॉलोअप करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी रिया सिंह, आईएएस पूर्वा अग्रवाल, जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >