जिला कांग्रेस के महासचिव राजीव रंजन मेहता का निधन

शोकसभा में जिलाध्यक्ष जेपी पटेल ने कहा, कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया

हजारीबाग. जिला कांग्रेस के महासचिव सह सदर प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन मेहता उर्फ बबलू का शुक्रवार को निधन हो गया. उनके निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा की गयी. पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि राजीव रंजन मेहता के निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है. कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया. डॉ आरसी मेहता ने कहा कि राजीव रंजन मेहता शुरू से कांग्रेस के सिपाही थे. उनकी पूर्ति तत्काल संभव नहीं है. शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा गया. दिवंगत के परिजनों को धैर्य व सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी. शोकसभा में प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, बिनोद सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव, आबिद अंसारी, निसार खान, तस्लीम अंसारी, दिगंबर प्रसाद मेहता, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, रेणू कुशवाहा, सलीम रजा, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, नरेश गुप्ता, मंसूर आलम, अनिल कुमार भुइयां, बेबी देवी, कोमल कुमारी, मनीषा टोप्पो, रिंकू कुमार, नौशाद आलम, अजय प्रजापति, एनए चौधरी, जय कुमार महतो, अनिल कुमार राय, गिरजा शंकर, निशा देवी, आरती कुमारी, कंचन कुमारी, रीणा कुमारी, मुंदरी देवी, दुलारी देवी, शांति देवी, सुजाता कुमारी सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >