संगठन की मजबूती पर चर्चा

तैलिक साहू समाज की बैठक

बड़कागांव. अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज एवं राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन प्रखंड इकाई के तत्वावधान में पंकरी बरवाडीह स्थित भोक्ता स्थान मंदिर परिसर में बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगतनंदन प्रसाद गुप्ता ने की. संचालन चंदर साव ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा अप्रैल माह में भामाशाह जयंती मनाने को लेकर चर्चा की गयी. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि तथा समाज के दिवंगत कौलेश्वर साव एवं नापोखुर्द की घटना के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार, जिला अध्यक्ष कैलाश साव, जिला उपाध्यक्ष अशोक साव, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल साव, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष जानकी साव, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साव, पदुम साव, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, प्रेम साव, विनय साव, राजू साव, बैजनाथ साव, जगदीश साहू, राजेश साव, मिथलेश कुमार, श्याम भार्गव, हरदयाल साव, कोमलचंद साव, धनु प्रसाद निराला, कजरू साव, सुनील कुमार, निर्मल साव, महावीर साव सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >