हजारीबाग: हजारीबाग डेंटल कॉलेज के कैंटीन स्टोर कीपर हत्या मामले का खुलासा 72 घंटे के अंदर मुफ्फसिल पुलिस ने किया. कैंटिन स्टोर कीपर विकास कुमार सिंह की हत्या मामले के आरोपी गिरिडीह के पवन दास है. वह गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह का रहने वाला है.
सदर एसडीपीओ ने कहा कि एसपी अमन कुमार ने मामले के उदभेदन को लेकर टीम गठित किया. गठित टीम की गहन जांच पड़ताल करने पर मामले की खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रेम प्रसंग में स्टोर कीपर की हुई हत्या- सदर एसडीपीओ रूपक सिंह ने कहा कि विकास की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पवन ने खुलासा किया कि मेस में काम करनेवाली एक युवती से मृतक और मैं दोनों प्रेम करने लगे. उसने पुलिस को बताया कि मैं विकास की हत्या करने की योजना बनाया.
इसके बाद आरोपी पवन विकास की हत्या करने के लिए कई दिनों से मौके की तलाश में था. जब युवती मेस से तीन चार दिन की छुट्टी में गई तो पवन को मौका मिल गया. 18 जुलाई की रात आरोपी पवन ने मृतक को जमकर शराब पिलाया और खिलाया. जब मृतक बेहोश हो गया तो आरोपी पवन ने विकास को कमरे में लेकर लेटा दिया.
आरोपी पवन जानता था कि विकास का हार्ट में पेस मेकर लगा हुआ है. शरीर के जिस हिस्से में पेसमेकर लगा हुआ है, वहां उसे चोट पहुंचाने से उसकी मौत हो जायेगी. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी पवन ने मृतक को लात मुक्का से पेसमेकर लगा जगह में मारा, जिससे उसकी मौत हो गई.
छापामारी दल में मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, एसआई जितेंद्र भगत, एसआई सत्यम, एसआई प्रकाश होर्रो, एएसआई सिद्धनाथ कुमार शामिल थे. बता दें कि 19 जुलाई की सुबह हजारीबाग डेंटल कॉलेज के कैंटीन का स्टोर कीपर विकास कुमार सिंह का शव उसके कमरे में निर्वस्त्र मिला था. इस मामले को लेकर मृतक के चाचा ने मुफ्फसिल थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था. मृतक बिहार रोहतास जिला का रहनेवाला था.
