केंद्रीय मंत्री व विधायक को सौंपा मांग पत्र

रसोइया संघ

बरकट्ठा. झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संघ ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक अमित कुमार यादव को मांग पत्र सौंपा. विधायक ने रसोइयों की मांगों को जायज बताते हुए उनकी आवाज सदन में उठाने व समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया. मांग पत्र में रसोइयों के लिए 60 वर्ष तक सेवा सुनिश्चित करने, सम्मानजनक मानदेय, जीवन बीमा की सुविधा, सेवानिवृत्ति के समय सहयोग राशि देने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम एवं प्रखंड अध्यक्ष तूफानी देवी ने कहा कि अगर सरकार मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो संघ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा. मौके पर रसोइया छोटकी देवी, चांदमुनी देवी, सविता देवी, बबीता देवी, शारदा देवी, कंचन देवी, जानकी देवी, मंजनी खातून, बंशी यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

हड़ताल के कारण स्कूलों में एमडीएम प्रभावित

संघ के आह्वान पर पिछले एक सप्ताह से जारी हड़ताल से प्रखंड के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था प्रभावित है. रसोइयों द्वारा विद्यालयों का भ्रमण कर एमडीएम बंद भी कराया जा रहा है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >