डीसी ने केरेडारी एमओआइसी से मांगा स्पष्टीकरण

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में केरेडारी एमओआइसी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात कही।

हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहने और प्रतिदिन कार्यस्थल की तस्वीर निर्धारित ग्रुप में साझा करने का निर्देश दिया.

केरेडारी के एमओआइसी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने निरीक्षण में मिली कमियों पर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. साथ ही वहां फार्मासिस्ट की प्रतिनियुक्ति के लिए आउटसोर्स एजेंसी से पत्राचार करने को कहा. उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित जांच, गुणवत्तापूर्ण ओपीडी सेवा, आवश्यक दवाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सहियाओं के मानदेय और आउटसोर्स कर्मियों का भुगतान 20 जुलाई तक करने को भी कहा.बैठक में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा हुई.एसबीएमसीएच में लिफ्ट का नियमित संचालन, एमजीपीएस पाइपलाइन और ब्लड सेपरेटर मशीन की स्थापना पर चर्चा हुई. कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, अस्पतालों की साफ-सफाई, आयुष्मान भारत योजना की प्रगति तथा संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए.बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >