हजारीबाग में शांति से मन गई रामनवमी, DC ने जताया आभार

Hazaribagh News: हजारीबाग में रामनवमी दशमी जुलुस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. उपायुक्त और एसपी ने सभी विभागों व जिलेवासियों का आभार जताया. इससे संबंधित खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी दशमी जुलुस शहर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. पूरे आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. रामनवमी के समापन होने पर उपायुक्त ने आभार जताया. 

उपायुक्त और एसपी ने जताया आभार 

शोभा यात्रा के समापन के बाद उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने जिले वासियों, सभी विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है. 

प्रशासन और विभिन्न विभागों की रही अहम भूमिका

इस मौके पर प्रशासन और अलग-अलग विभागों ने भी योगदान दिया. उपायुक्त ने दंडाधिकारियों, पुलिस बल, महिला पुलिस, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम, नगर निगम, मीडिया प्रतिनिधियों, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के सदस्यों के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सतर्कता के कारण पूरे जिले में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा. 

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से बनी रही व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक ने भी सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों और आम नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अनुशासन और समर्पण के कारण पूरे पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रही. 

90 झांकियों ने बढ़ाई जुलूस की भव्यता 

हजारीबाग में इस साल रामनवमी के मौके पर कुल 90 झांकियों जामा मस्जिद रोड पर दाखिल हुई. शहर के रोड पर करीब 28 घंटे तक अलग अलग अखाड़ों के भव्य जुलूस चलते रहे. 28 मार्च की रात 12 बजे से शुरू हुए इन जुलूसों में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां देखने को मिलीं. इन आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

यह भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >