भाकपा माले नेता की 14वीं पुण्यतिथि मनायी गयी, गरीबों को संगठित करने में रहा अग्रणी योगदान

भाकपा माले नेता की 14वीं पुण्यतिथि मनायी गयी, गरीबों को संगठित करने में रहा अग्रणी योगदान

विष्णुगढ़. भाकपा माले के दिवंगत वरिष्ठ नेता नागेश्वर प्रसाद मंडल का 14वां स्मृति दिवस रविवार को बरांय गांव स्थित आंबेडकर नगर (हरिजन टोला) के सामुदायिक भवन में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत नेता कॉमरेड नागेश्वर मंडल की स्मृति में उपस्थित लोगों द्वारा एक मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इसके साथ ही उनके अधूरे सपनों और जन-सरोकार के संकल्पों को पूरा करने की शपथ दोहरायी गयी. तत्पश्चात, उपस्थित नेताओं और ग्रामीणों ने बारी बारी से उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. स्मृति दिवस समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा माले के विष्णुगढ़ प्रखण्ड कमिटी सचिव घनश्याम पाठक ने कॉमरेड नागेश्वर मंडल के योगदानों को याद किया उन्होंने कहा कि नागेश्वर मंडल हमेशा सामाजिक राजनीतिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे. बरांय नउवाडीह समेत आस-पास के पूरे इलाके में एक दौर ऐसा था जब ग्रामीण गरीबों, कमजोरों और वंचित समाज को उनके अधिकारों के लिए गोलबंद व संगठित करने में नागेश्वर मंडल ने अग्रणी भूमिका निभायी थी. उनका 14वां शहादत दिवस हमें उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देता है इस स्मृति सभा में मुख्य रूप से जिला कमेटी सदस्य जानकी शर्मा, स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य मनोज मंडल, रामेश्वर रविदास, महादेव मंडल, लखन मंडल, विनय मंडल, विवेक मंडल, रोहित, गुल्ली सिंह, अजीत मंडल, प्रीतम महतो, जयचंद रविदास, उदय मंडल समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.सभी ने समाज के प्रति दिवंगत नेता के समर्पण को याद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >