चलकुशा. मसकेडीह एवं चौबे पंचायत में कथित रूप से अवैध तरीके से जारी किये गये जन्म प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की मांग को लेकर संबंधित पंचायत सचिव ने जिला प्रशासन को आवेदन सौंपा है. आवेदन में आरोप लगाया है कि पंचायत स्थानांतरण के बाद जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित पासवर्ड और आईडी परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा बिना अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के कई जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिये गये. इस शिकायत के आधार पर चलकुशा पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर को थाना थाना ले गयी. पंचायत सचिव कारू राणा का कहना है कि रिपोर्ट की जांच के दौरान कई ऐसे जन्म प्रमाण पत्र मिले, जो निर्धारित प्रक्रिया और वैध दस्तावेजों के बिना निर्गत किये गये थे. इस संबंध में पूछे जाने पर संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर रूपेश कुमार यादव ने कथित रूप से कहा कि गलत प्रमाण पत्रों की जानकारी देने पर उन्हें हटाया जा सकता है. मामले को गंभीर बताते हुए पंचायत सचिव ने जिला प्रशासन से मस्केडीह एवं चौबे पंचायत में जारी संदिग्ध जन्म प्रमाण पत्रों की जांच कराने तथा अवैध रूप से बने प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की अनुमति देने की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की संभावना जतायी जा रही है.
अवैध जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर हिरासत में
अवैध जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर हिरासत में
