चलकुशा,हजारीबाग: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में चल रहे एसआईआर में दावा एवं आपत्ति को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी अमृता सिंह ने की. बैठक में मुख्य निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रौशमा डुंगडुंग उपस्थित थीं.
बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को दी गई जानकारी
प्रशिक्षण में दावा एवं आपत्ति से संबंधित कार्यों को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर, चयनित शिक्षकों एवं निर्वाचन कर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गई.
15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा
मुख्य निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रौशमा डुंगडुंग ने बताया कि 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा. सभी बीएलओ संबंधित पंचायत भवनों में नोटिस प्रकाशित करेंगी और लोगों को इसकी जानकारी देंगी.
24 अगस्त से नोटिस की सुनवाई
उन्होंने बताया कि 24 अगस्त से नोटिस की सुनवाई होगी. जिन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा, उन्हें 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के साथ सत्यापन के लिए उपस्थित होना जरूरी है.
