फाउंडेशन ने मनायी सम्राट अशोक की जयंती

एकजुटता पर दिया जोर

इचाक. अशोक सम्राट फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को इचाक में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2317वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया. केंद्रीय संयोजक दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि सम्राट अशोक विश्वविजेता थे. वे कुशवाहा जाति के थे. हमें गर्व है कि हम सब विश्व विजेता सम्राट के वंशज हैं. हमारी जाति को राजनीतिक छल-कपट के कारण सत्ता से दूर रखा जा रहा है. हम सबों को एकजुट होकर अपनी ताकत का इजहार करने की जरूरत है, तभी हम अपनी खोये अधिकार को वापस पाने में कामयाब हो सकेंगे. कांग्रेस नेत्री रेणु कुमारी ने कहा कि हमें संघर्ष करने की जरूरत है ताकि अपने खोये साम्राज्य को पुनः प्राप्त कर सकें. युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक ने अखंड भारत को संजो कर रखा. हम युवाओं को सम्राट अशोक की जीवन गाथा को जानने की जरूरत है. कार्यक्रम को कांग्रेस नेत्री संगीता कुमारी, बबलू कुशवाहा ने भी संबोधित किया. मंच संचालन प्रो ब्रजकिशोर मेहता ने किया. मौके पर महावीर मेहता, कुशलचंद मेहता, जागेश्वर मेहता, कृष्णा कुशवाहा, अशोक मेहता, सुनील मेहता, अर्जुन मेहता, राजेश मेहता,आनंद शर्मा, संदीप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >