केरेडारी में 1839 एकड़ जमीन पर कोल ब्लॉक की तैयारी, किसानों ने उठाया विस्थापन का मुद्दा

अखिल भारतीय किसान महासभा ने केरेडारी में सीबी दक्षिणी कोल ब्लॉक और बुंडू, पताल कोल ब्लॉक को रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहण का विरोध जारी है।

केरेडारी. अखिल भारतीय किसान महासभा ने केरेडारी क्षेत्र में प्रस्तावित सीबी दक्षिणी कोल ब्लॉक, बुंडू और पताल कोल ब्लॉक को रद्द करने की मांग की है. संगठन के राज्य कमेटी सदस्य पैरू प्रताप राम ने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण की योजना से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो सकता है.

1839 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की योजना

पैरू प्रताप राम ने बताया कि सीबी दक्षिणी कोल माइंस खोलने के लिए केरेडारी के भदईखाप, बुकरू, जोरदाग, कराली, केरेडारी, खपिया, लोयसुकवार, ओमें, पगार और पेटो गांव की करीब 1839.14 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने की योजना है. केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 24 जुलाई को अधिसूचना जारी की गयी है.

उन्होंने कहा कि रेशमी कोल ब्लॉक के साथ बुंडू और पताल कोल ब्लॉक की अधिसूचना भी पहले ही जारी हो चुकी है. इतने बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण होने के बाद प्रभावित ग्रामीणों का भविष्य क्या होगा, इसकी स्पष्ट गारंटी नहीं है.

किसान, मजदूर और युवाओं से एकजुट होने की अपील

अखिल भारतीय किसान महासभा ने क्षेत्र के मजदूरों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है. संगठन का कहना है कि कोल ब्लॉक के कारण ग्रामीणों की जमीन और आजीविका प्रभावित होगी, इसलिए इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है.

कृषि फार्म मैदान में होगी बैठक

सीबी दक्षिणी कोल ब्लॉक को रद्द करने की मांग को लेकर केरेडारी कृषि फार्म मैदान में बैठक आयोजित करने की तैयारी है. बैठक में ग्रामीणों और विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी के साथ आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी. संगठन ने कोल ब्लॉक की अधिसूचना रद्द करने और ग्रामीणों के हितों की रक्षा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >