छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज, आरोपी फरार

पिता की शिकायत पर पेलावल ओपी में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

कटकमसांडी. नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पिता की शिकायत पर पेलावल ओपी में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इसमें मो तैहसीन को आरोपी बनाया गया है. ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस छापामारी अभियान चला रही है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ज्ञात हो कि 24 फरवरी को पेलावल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पुत्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों के साथ पेलावल ओपी में शिकायत दर्ज करायी थी. आरोपी 19 वर्षीय मो तैहसीन पेलावल गदोखर रोड का रहने वाला है.

कार के धक्के से बाइक सवार युवक का एक पैर कटा

कटकमसांडी. हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग के कंडसार मोड़ बरगड्डा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक आकाश राम का दाहिना पैर कट कर अलग हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे की है. इस संबंध में घायल युवक की भाभी फूल कुमारी ने कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर चतरा के एक चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. थाना को दिये आवेदन में कहा है कि आकाश राम सुबह आठ बजे अपने निजी कार्य से चतरा के बलबल दुआरी गांव अपनी बहन के घर जा रहा था. इसी दौरान कंडसार मोड़ के बरगड्डा के पास चतरा की ओर से आ रही कार (बीआर 11 एजे-1769) ने मेरे देवर की बाइक (जेएच 02 एक्यू-8350) में टक्कर मार दी. कार गलत दिशा से आ रही थी. इस घटना में मेरे देवर आकाश राम का दाहिना पैर कट कर अलग हो गया. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का चालक चतरा का चिकित्सक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >