13 पर नामजद व 15-20 अज्ञात पर केस दर्ज

सड़क जाम व हंगामा का मामला

चरही. थाना क्षेत्र के 23 नंबर में सड़क जाम व हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर नामजद समेत 15-20 अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्त ग्राम तापिन 23 नंबर जिला हजारीबाग के रहनेवाले हैं. नामजद अभियुक्तों में प्यारेलाल प्रजापति, कृष्णा पासवान, निरंजन पासवान, गौतम कुमार, जुगल तुरी, संजय करमाली, राज करमाली, नरेश तुरी, कृष्णा पासवान की पत्नी, गुड्डू उर्फ निरंजन पासवान की पत्नी, आकाश करमाली, शिव कुमार एवं विनोद कुमार शामिल हैं. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 25 मार्च को सभी अभियुक्तों ने चरही-घाटो मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात बाधित कर दिया था. वाहनों में तोड़फोड़ की थी. गाली-गलौज और धमकी दी. सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया.

मुखिया ने अखाड़ों के बीच लाठी वितरण किया

बरही. धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने गांव के आठ रामनवमी अखाड़ों के बीच लाठी का वितरण किया. यह वितरण उन्होंने अपने निजी मद से किया. साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ममता देवी ने दुर्गा वाहिनी के सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान किया. मौके पर उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, अजय कुशवाहा, प्रकाश साव, चंदन कुमार, उमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अशोक यादव, विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >