हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में C-Arm मशीन खराब, दर्जनभर मरीजों की सर्जरी अटकी

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में सी-आर्म मशीन खराब होने से दर्जनभर मरीजों की ऑर्थोपेडिक सर्जरी टल गई है। मरीज इलाज के लिए परेशान हैं।

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर में लगी C-Arm मशीन में तकनीकी खराबी आने से करीब दर्जनभर मरीजों की सर्जरी प्रभावित हो रही है. इनमें कई मरीज पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं और ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं. चिकित्सकों के अनुसार कुछ जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी C-Arm मशीन के बिना करना संभव नहीं है. ऐसे में मशीन खराब होने से मरीजों को अस्पताल में अधिक समय तक रहना पड़ रहा है.

सांसद के प्रतिनिधि ने अस्पताल प्रबंधन से की बात

मरीजों की परेशानी की जानकारी मिलने के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने अपने मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को अस्पताल प्रबंधन से बात कर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया. इसके बाद रंजन चौधरी ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजकिशोर से बातचीत की और C-Arm मशीन को जल्द दुरुस्त कराने का आग्रह किया.

उन्होंने इस मामले की जानकारी उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को ट्वीट के माध्यम से भी दी, ताकि मरीजों की सर्जरी जल्द शुरू हो सके.

मशीन खराब होने से ऑपरेशन में हो रही देरी

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजकिशोर ने बताया कि C-Arm मशीन में तकनीकी खराबी आयी है. इसे ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मशीन के खराब रहने से ऑर्थोपेडिक ओटी में निर्धारित कई सर्जरी प्रभावित हो रही हैं.

अतिरिक्त C-Arm मशीन की मांग

रंजन चौधरी ने कहा कि अस्पताल में लगी C-Arm मशीन पहले भी कई बार खराब होती रही है. ऐसे में मरीजों की सर्जरी बार-बार प्रभावित होने की समस्या को देखते हुए अस्पताल में एक अतिरिक्त C-Arm मशीन की व्यवस्था की जानी चाहिए. इससे एक मशीन खराब होने की स्थिति में दूसरी मशीन से सर्जरी जारी रखी जा सकेगी और मरीजों को लंबे समय तक ऑपरेशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >