कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत

हजारीबाग -रामगढ़ पथ स्थित मसीपीढ़ी भारत माता चौक के निकट पांच मार्च की शाम कार ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.

मांडू चट्टी आजाद मुहल्ला के रहनेवाले थे नीतीश हजारीबाग. हजारीबाग -रामगढ़ पथ स्थित मसीपीढ़ी भारत माता चौक के निकट पांच मार्च की शाम कार ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामगढ़ जिला के मांडू चट्टी आजाद मुहल्ला निवासी नीतीश कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है. मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आकाश भुइयां मांडू चट्टी आजाद मोहल्ला का रहनेवाला है. घायल आकाश को तत्काल क्षितिज अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उसके परिजन क्षितिज अस्पताल से रेफर करा कर दूसरे हॉस्पिटल ले गये. नीतीश को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया. मुफ्फसिल पुलिस ने बताया कि दोनों युवक रामगढ़ से हजारीबाग की ओर आ रहे थे. इसी दौरान कार ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. मेंटेनेंस कार्य को लेकर छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज कटकमसांडी. कटकमसांडी पावर सबस्टेशन क्षेत्र में सात और आठ मार्च की सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान 33 केवी विद्युत लाइन में मरम्मत व मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इस संबंध में कटकमसांडी पावर सब स्टेशन के सहायक विद्युत अभियंता सह एसडीओ कृष्ण देव प्रजापति ने बताया कि आगामी रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए 33 केवी विद्युत आपूर्ति लाइन का मेंटेनेंस एवं मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पावर सर्विस स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >