अवैध लॉटरी का नेटवर्क गिरिडीह-दुमका तक, डेहरी से जुड़े तार की जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की अवैध लॉटरी टिकट जब्त की है। इस सिंडिकेट के तार बिहार के डेहरी से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हजारीबाग : अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई के बाद इसके नेटवर्क को लेकर जांच तेज हो गयी है. टाटीझरिया पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी टिकटों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. जब्त लॉटरी टिकटों का बाजार मूल्य करीब 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस अवैध कारोबार के तार बिहार के डेहरी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि गिरिडीह और दुमका समेत झारखंड के कई इलाकों में इस सिंडिकेट का कारोबार चल रहा है. पुलिस ने लॉटरी के जखीरे को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

धनबाद में होनी थी लॉटरी टिकट की डिलीवरी

एसपी अमन कुमार ने बताया कि चालक के अनुसार लॉटरी टिकट धनबाद ले जाया जा रहा था. अब चालक के मोबाइल का सीडीआर खंगाला जा रहा है. सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि लॉटरी टिकट कहां से हैंडओवर किये गये थे और इन्हें धनबाद में किसे डिलीवर किया जाना था.

पुलिस अब लॉटरी टिकट की सप्लाई से जुड़े लोगों के साथ-साथ पूरे सिंडिकेट के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >