बेलकप्पी में कांदू टोला वासियों को मिली बदहाल रास्ते से मुक्ति, मुखिया ने किया सड़क का उदघाटन

बरकट्ठा के बेलकप्पी पंचायत में कांदू टोला वासियों को जर्जर सड़क से मिली मुक्ति. मुखिया ललिता देवी ने 500 फीट लंबी पेवर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन किया.

बरकट्ठा : बेलकप्पी पंचायत के कांदू टोला में जर्जर पड़े रास्ते की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल गई है. मुखिया ललिता देवी की पहल पर इस मार्ग को बनाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. कांदू टोला का यह मुख्य रास्ता लंबे समय से काफी खराब स्थिति में था, जिसके कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुखिया ललिता देवी ने संज्ञान में लेते हुए इसका निर्माण करवाया. जिसके तहत ग्राम बेलकप्पी में हेमलाल पासवान के घर से लेकर रामा साव के घर तक करीब 500 फीट लंबे रास्ते पर पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य कराया गया है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी गठित, नानूराम गोयल अध्यक्ष और शंकर लाल अग्रवाल बने मंत्री

कुल 4 लाख 93 हजार रुपये की लागत बनेगी सड़क

इस निर्माण कार्य पर कुल 4 लाख 93 हजार रुपये की लागत आई है. सड़क के बन जाने से अब ग्रामीणों का सफर सुगम हो गया है, कीचड़ व गड्ढों भरी सड़क से छुटकारा मिलने पर लोगों ने मुखिया ललिता देवी का आभार व्यक्त किया.

मौके पर उपस्थित ग्रामीण

मौके पर झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय, नंदू राणा, चंद्रिका पांडेय, विश्वेश्वर ठाकुर, रोशन लाल रविदास, वार्ड सदस्य रंजू देवी, विशुन साव, राजेंद्र राम, सुनील कुमार, सागर पासवान, सचिन पासवान, कौशल पांडेय, रणजीत पांडेय, पप्पू रजक, बसंत पांडेय, उमन साव, राहुल पांडेय, ईश्वर प्रजापति, और रणजीत राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: संस्कृति महोत्सव में कोडरमा के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा, विद्यार्थियों ने जीते कई पुरस्कार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >