हजारीबाग के बरकट्ठा से दो वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से तलाश में जुटी थी पुलिस

बरकट्ठा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग न्यायालय भेज दिया गया है.

बरकट्ठा. बरकट्ठा थाना पुलिस ने समकालीन छापामारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने हजारीबाग न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जावेद खान के आदेश पर यह कार्रवाई की.

पुलिस के अनुसार, हजारीबाग न्यायालय के जीआर नंबर 818/22 और बरकट्ठा थाना कांड संख्या 141/21 के मामले में दोनों के खिलाफ वारंट जारी था. इसके आधार पर पुलिस ने कपका गांव निवासी मोती मंडल, पिता सुकर महतो और उपेंद्र मंडल, पिता स्वर्गीय नंद किशोर महतो को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >