बरही में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, देशी रिवॉल्वर और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

बरही पुलिस ने एक बड़े अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. रसोईयाधमना गांव से एक आरोपी को देशी रिवॉल्वर और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

जावेद इस्लाम

Hazaribagh News (बरही): हजारीबाग जिले की बरही पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राधा प्रेम किशोर ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना गांव निवासी मो. आमिर सोहैल उर्फ राजा बाबू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ कारतूस बरामद हुआ.

पूछताछ में कई नाम आए सामने

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सकलैन रजा उर्फ सकलेन कुरैशी, इबरार, बाबर और मुनाजिर हुसैन उर्फ बबलू बताए हैं. पुलिस के अनुसार यह गिरोह रामगढ़ जिले के भुरकुंडा से अवैध हथियार खरीदकर हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में ऊंची कीमत पर बेचता था.

बाइक और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से सफेद रंग की अपाचे बाइक (JH-02 AM-5798) और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. मोबाइल के डेटा की जांच की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

एसडीपीओ ने बताया कि 8 जुलाई को हजारीबाग एसपी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इस अभियान में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुमीत साव, राजबल्लभ कुमार, सुशील कुमार, दीपक कुमार, रूपलाल यादव सहित बरही थाना के सशस्त्र बल और चालक शामिल रहे.

ये भी पढ़ें...

वायनाड लैंडस्लाइड में अबतक 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 1-1 बिहार- झारखंड के प्रवासी मजदूर

पलामू के चियांकी में मुआवजा को लेकर ग्रामीणों-पुलिस में झड़प, तीन पुलिसकर्मी घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >