ओबीसी कांग्रेस की महापंचायत एक अगसत को

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की बरही विधानसभा स्तरीय ओबीसी महापंचायत एक अगस्त को बरही टाउन हॉल में होगी.

बरही.

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की बरही विधानसभा स्तरीय ओबीसी महापंचायत एक अगस्त को बरही टाउन हॉल में होगी. मुख्य अतिथि स्वास्थ्य व खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि विधायक उमाशंकर अकेला, विधायक अंबा प्रसाद व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू होंगे. बुधवार को बरही पश्चिमी पंचायत भवन में ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई़ महापंचायत को सफल बनाने के लिए ओबीसी समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार हुआ. अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की. बैठक म ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक सुरजीत नागवाला, सोशल मीडिया के जिला कॉर्डिनेटर उदय केसरी, यूथ कांग्रेस के बरही विधानसभा अध्यक्ष मनोहर यादव, प्रखंड अध्यक्ष राजू राणा, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, इंटक के राजेंद्र स्वर्णकार, सुनील चंद्रवंशी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >