बैंक कर्मियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन, हड़ताल 30 को

बैंक कर्मियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन, हड़ताल 30 को

हजारीबाग. ऑल इंडिया बैंक इंपलाई यूनियन के नेतृत्व मे 30 मार्च को एकदिवसीय हड़ताल होगी. इसको लेकर फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के पदाधिकारी व कर्मियों ने मंगलवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया. बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय हजारीबाग परिसर में सभी बैंक कर्मियों ने मांग को लेकर नारेबाजी की. इसमे बैंक के लाभ मे समानता लाने, सभी पदों पर कर्मियों की बहाली करने, सुरक्षा प्रहरी, क्लर्क, चपरासी समेत सभी पदों पर बहाली लेने समेत कई मांग रखे. इस सांकेतिक प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी राजेश कुमार, कमलेश कुमार, गौतम, ओमप्रकाश, मुकेश, जनक, कौलेश्वर, रितिका, नेहा, प्रियंका, पवन, विनोद, अनुज कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >