दिनदहाड़े घर में चोरी का प्रयास

दो आरोपी पकड़ाये

हजारीबाग. नीलांबर-पीतांबर चौक स्थित एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास करते दो आरोपियों को लोगों ने पकड़कर कोर्रा थाना पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 3.30 बजे दो आरोपी घर में घुस गये. उस समय घर के सदस्य अंदर ही थे. घर में अवांछित लोगों के घुसते ही घरवालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी क्रम में दोनों आरोपी पकड़े गये. कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि दो लोगों को पकड़कर थाना को सौंपा गया है. पूछताछ के बाद ही सत्यता सामने आयेगी. इस संबंध में थाना को आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने पर जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई होगी.

मोबाइल टावर से केबल की चोरी

बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के पीछे स्थित मोबाइल टावर से 60 मीटर केबल की चोरी हो गयी. चोर केबल को काटकर ले गये हैं. टावर का आइडी जेएचबीआरजी 01 (आइएन 2007068) है. घटना आठ फरवरी को सुबह करीब तीन बजे की है. इस संबंध में बड़कागांव मध्य पंचायत के बसरिया मुहल्ला निवासी टावर ऑपरेटर पिंटू कुमार सोनी ने बताया कि केबल चोरी होने से लगभग 32,000 कस्टमर प्रभावित हुए हैं. 40 साइड भी डाउन हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >