कुठान को हरा कर आर्या क्लब ने जीती प्रतियोगिता

कुठान को हरा कर आर्या क्लब ने जीती प्रतियोगिता

केरेडारी. केरेडारी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता आर्या क्लब कराली की टीम ने जीत ली. फाइनल में उसने कुठान टीम को 2-0 से पराजित किया. आर्या क्लब कराली की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनाें टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. कोच मनोज कुमार दास ने बताया कि टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में पंसस सुरेश भुईयां, पत्रकार मनोज कुमार, बालेश्वर चौधरी, वार्ड सदस्य पवन कुमार दास, मदन कुमार दास ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. आर्या क्लब कराली के अजय कुमार व बेस्ट गोलकीपर आकाश कुमार ठाकुर को भी कप देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >